Disney+ Hotstar भारत मे शुरू होके अब कुछ महीने हो चुके है। 4th मई को STAR WARS- RISE OF SKYWALKER का डिजिटल प्रदर्शन होने वाला है। तो इसी के साथ स्टार वॉर्स के तीन प्रमुख कहानिया पूर्ण होने वाली है। तो पूरी स्टार वॉर्स की सीरिज देखने का यही सही वक्त है।
पर ये सिरीज शुरू करते समय एक सवाल रहता है कि इसे कौनसे अनुक्रम (order) से देखा जाए? प्रदर्शित हुए आर्डर से या फिर क्रोनोलॉजी के आर्डर से। अगर क्रोनोलॉजी से देखा जाए तो स्पोइलर्स का मजा चला जाता है और थिएटर में प्रदर्शित हुई आर्डर से देखा जाए तो कहानी समझने में दिक्कत आती है। तो हम एक तीसरी आर्डर से ये सारे मूवीज देख सकते है जिसमे कहानी भी समज़ आती है और बोहोत से स्पोइलर्स का मजा भी मिल जाता है।तो एन्जॉय कीजिये आपका क्वारंटाइन स्टार वार्स के साथ!
( ब्लॉग लिखते समय ज्यादा से ज्यादा स्पोइलर्स का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है।)
१. A NEW HOPE -
ये मूवी 'स्टार वॉर्स' क्या है, इस पूरे कहानी के मुख्य किरदार कौन है इन सबकी पहचान दर्शकों को कती है। क्रोनोलॉजी के आर्डर से ये मूवी पहली नही है पर अगर आप ये कहानी पहली बार देख रहे है तो यही मूवी सबसे पहले देखना उचित है।
२. ROGUE ONE-
मूवी रिलीज बोहोत देर से हुई पर ये मूवी पहले मूवी के साथ बोहोत ज्यादा सम्बंध रखती है। इस मूवी का सरल संबंध डेथ स्टार के बनने से है। इसमे दर्शक को डेथ स्टार के बारे में समझ आता है।
3. THE EMPIRE STRIKES BACK-
इस मूवी की कहानी 2 मुख्य किरदारों को (ल्यूक स्कायवॉल्कर और डार्थ वडार) को आमने सामने लाती है और उनका संबंध बताती है और एक बड़े स्पॉइलर के साथ खतम होती है।
४. THE PHANTOM OF MANACE-
ये कहानी हमे पहले कहानी से थोड़ा और पीछे लेके जाती है। जैसे पहली तीन मूवीज हमे ल्यूक स्कायवॉल्कर के बारे में बताती है, वैसे ही ये तीन मूवीज हमे ऐसे ही एक जेडाय के बारे में बताती है । THE PHANTOM OF MANACE उस जेडाय के बचपन के बारे में है।
टिप- ये मूवी आपको थोड़ी बोर लग सकती है।
५. ATTACK OF THE CLONES-
जो पहले 3 मूवीज में अपने क्लोन्स देखे वो कैसे बने और वो डार्थ वडार के पास कैसे आये इस बारे में बोहोत सी जानकारी देके जाती है। क्लोन्स का युद्ध (JEDI VS SITH) इसमे बोहोत ही रोमांचकारी है।
६. REVENGE OF THE SITH-
इस मूवी के साथ दूसरी ट्राइलॉजि खत्म होती है पर उसके साथ स्टार वॉर्स के एक मुख्य किरदार की एक नई कहानी शुरू होती है और बोहोत से सवालोंके जवाब मिलते है और कुछ सवाल खड़े भी होते है।
७. SOLO-
वैसे तो ये मूवी किसी ट्राइलॉजि का मुख्य तरह से भाग नही है पर ये मूवी हमे स्टार वॉर्स के सबसे स्फुर्तिले और सबसे अच्छे पायलट्स और उसकी स्पेसशिप के बारे में जानकारी देती है। ये कहानी हान सोलो , चुबाका और Millenium Falcon के बारे मे है। ये पूरी मूवी आपको बोहोत मजा देके जाती है।
८. RETURN OF THE JEDI-
ये मूवी स्टार वॉर्स के पहले कहानी जो ROGUE ONE के साथ शुरू हुई थी उसे अंजाम देती है। जेडाय और सीथ का अंतिम युद्ध का अंतिम चरण इसी मूवी में है। इस मूवी में हमे अनेक पसंदीदा किरदारोंको अलविदा भी कहना पड़ता है।
९. THE FORCE AWAKENS-
ये मूवी स्टार वॉर्स के तीसरे कहानी को शुरु करती है। ये कहानी THE RETURN OF JEDI के 20 साल बाद शुरू होती है। ये कहानी जिनको ल्यूक स्कायवॉल्कर ने जेडाय का ज्ञान दिया है उनके बारे में है। और यह पर युद्ध चल रहा है द फर्स्ट आर्डर और रेजिस्टेंस के बीच मे।
१०. THE LAST JEDI-
क्या ल्यूक स्कायवॉल्कर सबसे आखरी जेडाय था ? बेन स्कायवालकर फर्स्ट आर्डर का लीडर कैसे और क्यों बना? इस सवालों के जवाब आपको इस मूवी में मिल जाते है।
११. RISE OF THE SKYWALKER -
THE LAST JEDI ने बोहोत से सवाल खड़े किए है। रे और उसके दोस्त रेजिस्टेंस को कैसे आगे बढ़ाएंगे? उस सबके जवाब हमे इस आखरी मूवी में मिल जाएंगे।
Disney+Hotstar पर देखिये 4th मई को STAR WARS- RISE OF THE SKYWALKER।
Comments
Post a Comment